डॉ. मनसुख मांडविया ने रांची में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ESIC अस्पताल का किया उद्घाटन

Edited By Khushi, Updated: 18 Apr, 2025 11:06 AM

dr mansukh mandaviya inaugurated the newly developed

रांची: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा...

रांची: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम में 220 बिस्तरों वाले नव विकसित ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल झारखंड राज्य में कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ-साथ सांसद प्रदीप वर्मा, विधायक राजेश कच्छप और ईएसआईसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया ने ईएसआई के लाभार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें नकद लाभ प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र प्रदान किए और इस अस्पताल के निर्माण में शामिल श्रमिकों को भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में मंत्री डॉ मांडविया ने कहा कि आज का दिन रांची के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में इस अस्पताल से 5 लाख से अधिक श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि यह हमारे श्रमिकों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

कोविड महामारी के बाद किए गए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ मांडविया ने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही, 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'यह अस्पताल केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक मंदिर है। यहां कार्यरत सभी चिकित्सक और कर्मचारी पुजारी के समान हैं और जो भी मरीज यहां आते हैं, वे हमारे लिए भगवान के समान हैं। हम उनकी पूरी सेवा श्रद्धा और समर्पण के साथ करेंगे।' इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अस्पताल के उद्घाटन पर सभी को शुभकामनाएं दी और गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा करने की सलाह की। सेठ ने कहा कि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज यहां खुले ताकि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में और सुविधा और बेहतरी आए। मैं कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नेतृत्व करने के लिए मनसुख मांडविया जी की झारखंड की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!