Jharkhand में भी दिखेगा 'रेमल' का असर, तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

Edited By Khushi, Updated: 27 May, 2024 04:50 PM

effect of  remal  will be visible in jharkhand too possibility of torrential

चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी दिखेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व आंधी के...

Ranchi: चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी दिखेगा। इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका असर सबसे अधिक संथानल परगना और कोल्हान में देखने को मिलेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन व आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कोल्हान और संताल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान हैं। यहां बारिश भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 27 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। वहीं 28 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से और उत्तर पूर्वी हिस्सों में कहीं -कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में तूफान रेमल का लैंडफाल हो चुका है। 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ, गंभीर चक्रवाती तूफान 'रेमल' बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया। इस दौरान भारी बारिश हुई, जिससे घरों और खेतों में पानी भर गया। चक्रवाती तूफान 'रेमल' तबाही के कई निशान छोड़ गया।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!