प्रख्यात कलाकार कृष्ण कन्हाई ने हेमंत सोरेन को भेंट की खूबसूरत पेंटिंग, CM ने किया धन्यावाद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 May, 2022 04:53 PM

eminent artist krishna kanhai presented a beautiful painting to hemant soren

मुख्यमंत्री ने इस खूबसूरत पेंटिंग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अंग वस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और विधायक जय मंगल सिंह भी मौजूद थे। कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज वृंदावन से आए प्रख्यात कलाकार (चित्रकार) पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को खुद से बनाई उनकी (हेमंत सोरेन) और पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन की पोट्रेट पेंटिंग सप्रेम भेंट की।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस खूबसूरत पेंटिंग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और अंग वस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और विधायक जय मंगल सिंह भी मौजूद थे। कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पिता कन्हाई भी प्रख्यात चित्रकार रहे हैं। उन्हें वर्ष 2000 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, मुझे वर्ष 2004 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दोनों को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। कन्हाई ने मुख्यमंत्री को बताया कि संसद के सेंट्रल हॉल में उनके द्वारा निर्मित पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी बाजपेई की पोट्रेट पेंटिंग लगी हुई है।
PunjabKesari

इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा में 58 पेंटिंग्स को जगह मिली है। इसमें 22 पेंटिंग्स उत्तर प्रदेश के विभिन्न मुख्यमंत्रियों की है। गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के म्यूजियम में सरदार बल्लभ भाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनाई गई पेंटिंग को लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि कृष्ण कन्हाई को कला क्षेत्र में अहम योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें कालिदास सम्मान (2009) और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार (2015) से नवाजा जा चुका है। वहीं, लंदन के वर्लड बुक ऑफ रिकार्ड (2020) में उनका नाम दर्ज है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय फोर्ब्स मैगजीन (2015) में भी उनके कला के क्षेत्र में योगदान पर आलेख प्रकाशित हो चुका है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!