झारखंड के सारंडा जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण फायरिंग; एक जवान घायल

Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 06:23 PM

encounter in jharkhand s saranda forest intense exchange of fire between securi

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई जिसमें एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह भिड़ंत मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई जिसमें एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह भिड़ंत मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ हुई। दोनों ओर से रुक-रुक कर लगातार फायरिंग जारी रही। इलाके में पिछले कई दिनों से नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम जंगल में अभियान चला रही थी। इसी दौरान कैंप बदल रहे नक्सलियों से अचानक आमना-सामना हो गया, जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ समय तक लगातार गोलीबारी होती रही, जिससे पूरा जंगल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेरने की कोशिश की, ताकि नक्सलियों को भागने का मौका न मिले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। उसे गोली लगने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मौके पर मेडिकल टीम अलर्ट पर है और अस्पताल में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी का शव बरामद नहीं हुआ है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे सारंडा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!