CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, "हर झारखंडी परिवार को मिलेगा अपना तीन कमरों का पक्का मकान"

Edited By Harman, Updated: 14 Oct, 2024 08:53 AM

every jharkhandi family will get its own three room concrete house

झारखंड विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचा है। उससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर हर झारखंडी को घर देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर झारखंडी का...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचा है। उससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर हर झारखंडी को घर देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर झारखंडी का होगा अपना आवास।

"हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक सबका पक्का छत नहीं होगा"
साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैसे हमने मंईया सम्मान घर घर पहुंचाया है, वैसे ही हर झारखंडी परिवार का अपना तीन कमरों का पक्का मकान होगा। वहीं हेमंत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि दिल्ली से बड़े बड़े मंत्री लोग झारखंड आ कर 300 घर देने को अपनी उपलब्धि बता खुद की पीठ थपथपा जाते हैं। हम 8 लाख मकान बनवा रहे हैं और साथ ही बाक़ी के 17 लाख मकानों की तैयारी शुरू कर दी है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सबका अपना पक्का छत नहीं होगा।


गौरतलब हो कि 15 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना लाने की घोषणा की थी।  इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार 2027 तक राज्य में 20 लाख गरीबों को तीन कमरे वाला आवास देगी। इन आवासों में रसोई और शौचालय भी अलग से होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!