मणिपुर में जो हो रहा है हिमंत बिस्वा सरमा को उसके बारे में बोलना चाहिए: हेमंत सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 19 Nov, 2024 12:21 PM

himanta biswa sarma should speak about what is happening in manipur

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए बीते सोमवार को महिलाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। प्रचार के आखिरी दिन दुमका और रांची में रैलियों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी...

दुमका/रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए बीते सोमवार को महिलाओं के मुद्दे को लेकर भाजपा पर पलटवार किया। प्रचार के आखिरी दिन दुमका और रांची में रैलियों को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने कहा, “वे (भाजपा नेता) हमारे लोगों की दुर्दशा के बारे में क्या जानते हैं? वे रोटी, बेटी और माटी की बात क्यों कर रहे हैं?”

सोरेन ने आरोप लगाया, “असम के मुख्यमंत्री (हिमंत विश्व शर्मा) को मणिपुर में जो हो रहा है, उसके बारे में बोलना चाहिए। वहां आदिवासी महिलाओं को सड़कों पर नंगा दौड़ाया जा रहा है और हर दिन दंगे हो रहे हैं। और वे बेटी के बारे में सवाल उठा रहे हैं!” मणिपुर में पिछले वर्ष मई से दो जातीय समूहों के बीच हिंसा जारी है और एक पक्ष की कई महिलाओं को दूसरे पक्ष द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित किया गया।

सोरेन ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र के लिए है और यह जाति एवं धर्म से ऊपर है। उन्होंने यह बात भाजपा के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कही कि यह चुनाव "हिंदू गौरव" के लिए है। इससे पहले दिन में झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने एक रैली में दावा किया, “यह चुनाव गरीबों, महिलाओं और युवाओं के अलावा हिंदू गौरव एवं सुरक्षा के लिए है।” 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!