कल्पना ने की हेमंत सोरेन की चंपी...विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रिलेक्स दिखे हेमंत सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 22 Nov, 2024 12:25 PM

kalpana praised hemant soren  hemant soren looked relaxed

झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीते गुरुवार को हेमंत सोरेन पूरी तरह से रिलैक्स दिखे। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बीते गुरुवार को हेमंत सोरेन पूरी तरह से रिलैक्स दिखे। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

PunjabKesari

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "चुनाव प्रचार समाप्ति पर फुर्सत के कुछ क्षण।" बता दें कि तस्वीरों में कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन के सिर पर तेल की मालिश कर रही हैं। हेमंत सोरेन धूप में बैठकर मालिश का आनंद ले रहे हैं। इस दौरान हेमंत सोरेन काफी रिलेक्स मोड पर दिख रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि कल यानी शनिवार को झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि दोनों चरणों के मतदान का प्रतिशत 67.74 रहा है। मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा मतदान किया है। वहीं शहर की अपेक्षा ग्रामीण मतदाता मतदान में आगे रहे हैं। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!