Edited By Khushi, Updated: 15 Apr, 2026 04:52 PM

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से हैवानियत सामने आई है जहां 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ड कर ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले से हैवानियत सामने आई है जहां 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय छात्रा आरोपी युवक से पिछले चार वर्षों से संपर्क में थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और चुप रहने को कहा। इसके बाद वह डर के कारण अपने गांव लौट आई। 4 अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर लिया।
आरोपी छात्रा को पलामू ले गया, जहां शादी का ढोंग रचते हुए जबरन उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके बहनोई ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गया।