नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव: पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2026 10:55 AM

four people arrested for the murder of a tribal couple in west singhbhum

​​​​​​​मुर्मू ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद, उसी गांव के रहने वाले विजय गगराई (22), गिरधारी कोंडाकोल (28), चंद्रमोहन पुर्ती (25) और पांडु कोंडाकोल को गिरफ़्तार किया गया।

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में पुरानी रंजिश के कारण एक आदिवासी दंपति की हत्या के आरोप में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंडकिडा गांव के डोंका सिंकू (44) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकू (42) के शव शुक्रवार को एक नाले से बरामद किए गए। 

उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (जगन्नाथपुर) राफेल मुर्मू ने बताया कि गुरुवार देर रात दंपति की हत्या कर दी गई थी और पीड़ितों की बहू शीला सिंकू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से सिर पर वार किया था। 

मुर्मू ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद, उसी गांव के रहने वाले विजय गगराई (22), गिरधारी कोंडाकोल (28), चंद्रमोहन पुर्ती (25) और पांडु कोंडाकोल को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पीड़ितों के खून से सने कपड़े, लाठियां और अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद की गई। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!