100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, कहा- 'हमने वोट दिया है, CM को समाधान करना होगा'

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2026 12:44 PM

a young man climbed a 100 foot high tower

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज चौधरी ने कहा, "हमने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और भरोसा दिलाया कि उसकी मांगों पर गौर किया जाएगा। वह रात करीब 12:30 बजे टावर पर चढ़ा था

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर एक व्यक्ति तड़के यहां जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई घंटों तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। 

कोतवाली पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज चौधरी ने कहा, "हमने उसे समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा और भरोसा दिलाया कि उसकी मांगों पर गौर किया जाएगा। वह रात करीब 12:30 बजे टावर पर चढ़ा था और सुबह करीब 7:30 बजे उसे नीचे उतारा गया। उस व्यक्ति की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ पुलिस थाना क्षेत्र के सिकनी गांव के निवासी हीरालाल (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी के मायके चले जाने के कारण वह परेशान था। उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि टावर पर चढ़ने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के कथित वीडियो में उस व्यक्ति को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। CM उसकी समस्याओं का समाधान कैसे नहीं कर सकते? उसने, उसके परिवार और ग्रामीणों ने उन्हें वोट दिया था। अगर CM नहीं आएंगे, तो वह नीचे नहीं उतरेगा। हालांकि, पंजाब केसरी स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह व्यक्ति भर्ती परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में टावर पर चढ़ा था, जिसके कारण उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिल पाई थी।  राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डेरा डाले हुए हैं और राज्य में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वे पिछले चार-पांच दिनों से वहां मौजूद हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!