गैंगस्टर फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला, अज्ञात अपराधियों ने गोली से किया छलनी; इलाके में दहशत

Edited By Khushi, Updated: 21 Feb, 2026 11:17 AM

gangster fahim khan s son s driver attacked shot by unknown criminals panic gr

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में बीते शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद के वासेपुर इलाके में बीते शुक्रवार देर रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर बबली खान उर्फ हैदर अंसारी को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

तरावीह के दौरान हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक रमजान के पहले जुमा की रात करीब 11 बजे इलाके में तरावीह की नमाज के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखे। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बबली खान पर गोली चला दी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई।

हमलावर फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर भाग गए। घायल को तुरंत असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आने की बात कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

गैंगवार की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना के बाद वासेपुर इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!