भूत है या जिन्न! घर में रखे कपड़ों में लग रही आग, बंद अलमारी से गायब हो रहे गहने

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2022 01:33 PM

ghost or genie there is a fire in the clothes kept in the house

झारखंड के चतरा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक घर में रखे कपड़ों में अपने आप ही आग लग जाती है, कभी बंद अलमारी से गहने गायब हो रहे हैं।

चतरा: झारखंड के चतरा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक घर में रखे कपड़ों में अपने आप ही आग लग जाती है, कभी बंद अलमारी से गहने गायब हो रहे हैं। कभी तो अलमारी में रखे कपड़े घर के बाहर जलते दिख रहे हैं। बिस्तर में भी अचानक से आग लग जाती है। घर पर पत्थर की बारिश होने की भी घटनाएं हो रहीं हैं। इस सब से परिजन दहशत में आ गए हैं। सिर्फ परिजन ही नहीं गांव में भी दहशत का माहौल हो गया है।

PunjabKesari

घर से मोबाइल हो रहा है गायब
मामला जिले के सिमरिया प्रखंड का एदला गांव का है। यहां कुछ दिनों से द्वारका प्रजापति नामक शख्स के घर में अजीब घटनाएं घटित हो रही हैं। कभी घर में रखे कपड़ों में आग लग रही है, तो कभी बंद अलमारी से गहने गायब हो रहे हैं। इतना ही नहीं घर से मोबाइल तक गायब हो जाता है। इस घटना से द्वारिका प्रजापति के घर के आसपास के पड़ोसी भी डर गए हैं, लेकिन बावजूद इसके 2 दर्जन ग्रामीण द्वारका प्रजापति के घर में पिछले 8 दिनों से रतजगा कर रहे हैं। फिर भी घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही। कोई इस घटना को वैज्ञानिक प्रभाव बता रहा है, तो कोई दैवीय शक्ति, कोई चुड़ैल, भूत-प्रेत और जिन्न के करतूत से इसे जोड़ कर देख रहा है।

PunjabKesari

रतजगा के बावजूद घटनाएं थम नहीं रही
ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि गांव के द्वारिका प्रजापति के घर में विचित्र घटनाएं हो रही हैं, तो पहले विश्वास नहीं हुआ जब द्वारिका प्रजापति के घर पहुंच कर इन घटनाओं को अपनी आंखों से देखा तो, आश्चर्य में पड़ गए तब उन्हें विश्वास हुआ। ग्रामीण बताते हैं कि 1 सप्ताह से द्वारिका प्रजापति के घर में रहकर रतजगा कर रहे हैं। बावजूद हैरान करने वाली घटनाएं हो रही हैं।

PunjabKesari

फोन बर्तन में रखा हुआ मिला
इस मामले में द्वारिका प्रजापति ने बताया कि 1 सप्ताह के भीतर डेढ़ लाख के जेवर और करीब 40,000 रुपये नकद गायब हो चुके हैं। इस घटना ने नींद हराम कर दिया है। ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, यह समझ से परे हैं। एक दिन एक मोबाइल गायब हो गया। फोन करने पर वायब्रेट होता था, लेकिन नहीं मिल रहा था। अचानक एक दिन फोन बर्तन में रखा हुआ मिला। आग लगने की घटनाएं भी विचित्र तरीके से हो रही हैं। कभी बेड में आग लग जाती है, तो कभी अटैची जल जाती है। कभी पैंट-शर्ट में आग लग जाती है तो कभी घर में रखे सामान में। कई बार तो इस घर का सामान दूसरे घर में बरामद होता है।

PunjabKesari

घटनाओं से नींद हो गई है हराम
वहीं, द्वारिका प्रजापति की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि घर में आग लगने की यह घटनाएं दिन में ही होती हैं। इन घटनाओं ने नींद हराम कर दिया है। घर वाले दहशत में जी रहे हैं। गांव के कुछ लोग घर में रहकर पहरेदारी कर रहे हैं। हालांकि वे लोग भी डरे हुए हैं। समझ में नहीं आता कि ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। कौन ऐसा कर रहा है। गांव के लोग तरह तरह की आशंका जता रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह किसी जिन्न की करतूत है।

PunjabKesari

हो सकता है भूत-प्रेत
गांव के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि हां, यह घटना सही है। घटना से कोई इनकार नहीं कर सकता है। घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पा रहा है। भूत-प्रेत भी हो सकता है। गांव के लोग इस घटना से काफी चिंतित हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!