Gold-Silver Price: रांची में सोना सस्ता...चांदी की चमक बरकरार, खरीदारी से पहले जानें Latest सोने-चांदी के भाव

Edited By Khushi, Updated: 21 Feb, 2026 02:54 PM

gold and silver price gold is cheaper silver s shine remains intact know th

Jharkhand News: अगर आप गहने बनाने का सोच रहे हैं तो सोने और चांदी की ताजा कीमतें जानना जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है।

Jharkhand News: अगर आप गहने बनाने का सोच रहे हैं तो सोने और चांदी की ताजा कीमतें जानना जरूरी है। रांची ज्वेलरी एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के भाव में स्थिरता देखी जा रही है।

आज के रेट (रांची में):

22 कैरेट सोना (10 ग्राम) – 1,44,650 रुपये (कल 1,44,950 रुपये)

24 कैरेट सोना (10 ग्राम) – 1,51,880 रुपये (कल 1,52,200 रुपये)

चांदी – 2,70,000 रुपये प्रति किलो (कल भी यही रेट था)

इसका मतलब है कि 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 320 रुपये घट गया है।

अन्य शहरों में आज के रेट:

बोकारो: 22 कैरेट सोना – 1,48,400 रुपये, 24 कैरेट – 1,56,200 रुपये, चांदी – 2,52,000 रुपये प्रति किलो

जमशेदपुर: 22 कैरेट सोना – 1,44,250 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,480 रुपये, चांदी – 2,52,840 रुपये प्रति किलो

देवघर: 22 कैरेट सोना – 1,44,045 रुपये, 24 कैरेट – 1,57,140 रुपये, चांदी – 2,52,840 रुपये प्रति किलो

सभी लोग सोना या चांदी खरीदने से पहले इन रेट्स को जरूर चेक कर लें, क्योंकि कीमतों में रोजाना बदलाव हो रहा है। सोने के गहने खरीदते समय केवल डिजाइन या कीमत पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। सबसे जरूरी है गहने की क्वालिटी। इसके लिए हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदना चाहिए, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में सोने के हॉलमार्क का निर्धारण करने वाली एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) है। अलग-अलग कैरेट के गहनों पर अलग-अलग हॉलमार्क अंक लगे होते हैं। इसलिए गहने खरीदने से पहले हॉलमार्क को ध्यान से देखकर समझना बहुत जरूरी है। सोना खरीदते समय यह कदम आपको नकली गहनों से बचाने में मदद करेगा और सही क्वालिटी का गहना सुनिश्चित करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!