राज्यपाल ने रांची में अयोध्या के श्री राम मंदिर की तर्ज पर बने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Edited By Khushi, Updated: 05 Oct, 2024 06:22 PM

governor inaugurated the grand durga puja pandal built on the lines

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी शनिवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज यानी शनिवार को रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में श्री राम लला पूजा समिति के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह तथा विधानसभा सदस्य नवीन जयसवाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

बता दें कि इस वर्ष, पंडाल को अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर के अद्वितीय स्वरूप में सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!