हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कहा- भगवान के घर देर है अंधेर नहीं

Edited By Khushi, Updated: 30 Jun, 2024 10:55 AM

hemant soren garlanded the statue of birsa munda said

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से मिली रिहाई के बाद जनता के बीच उतरना शुरू कर दिया है। पहले हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसभा की। इसके बाद फिर वह रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर...

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेल से मिली रिहाई के बाद जनता के बीच उतरना शुरू कर दिया है। पहले हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनसभा की। इसके बाद फिर वह रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे।

PunjabKesari

हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन और सांसद महुआ मांझी मौजूद रही। हेमंत सोरेन की एक झलक के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “ये झारखंड सिर्फ झारखंड नहीं है ये वीरों की धरती है। हम वीरों के सपूत हैं हमें डरने की आवश्यकता नहीं है डराने वाले बहुत आएंगे, लेकिन वह क्षणभर का तकलीफ होगा अगर हम उस तकलीफ को सह लिए तो निश्चित रूप से मंजिल झारखंडियों के कदम चूमेगी।”

PunjabKesari

हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है। सच्चाई को आप किसी भी चीजों से दफन नहीं कर सकते, वो आज नहीं तो कल उभर कर आता है, और आज उसी का परिणाम है कि फिर से आज आपके बीच में आप सबके लिए, आपको नेतृत्व देने के लिए हम आ गए है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हम जीते है, लोकसभा चुनाव में जो भी परिणाम हुआ है वो खुशी और दुख का समावेश है फिर भी इस चुनाव के माध्यम से इस राज्य के गरीब गुरबा, आदिवासी मूलवासी को ताकत मिली है। अब बहुत जल्द विधानसभा के चुनाव भी होंगे।

PunjabKesari

हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की तैयारी है। मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि चुनाव कल करा लो या परसो, बीजेपी का सफाया कर देंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!