हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन पर व्यक्त किया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Nov, 2020 11:06 AM

hemant soren mourns the death of former minister aklu ram mahato

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

सोरेन ने शुक्रवार को संयुक्त बिहार के समय बिहार सरकार में मंत्री एवं बोकारो के पूर्व विधायक अकलू राम महतो के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री अकलू राम महतो के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री महतो का शुक्रवार को बोकारो में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। झारखंड के बोकारो निवासी महतो के निधन की जानकारी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दी। अलग झारखंड राज्य के लिए चलाए गए आंदोलन के दौरान महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!