भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि पर हेमंत सोरेन ने किया नमन, कही ये बात

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Jun, 2021 06:02 PM

hemant soren pays tribute to lord birsa munda on his 121st death anniversary

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे राज्य को ऐसे वीर महापुरुषों ने मार्गदर्शन किया है। आज हमसभी को देश और समाज के लिए कार्य करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकारों के लिए शोषकों के खिलाफ उलगुलान छेड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे राज्य को ऐसे वीर महापुरुषों ने मार्गदर्शन किया है। आज हमसभी को देश और समाज के लिए कार्य करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। उनके विचार और आदर्शों पर चलकर खुशहाल झारखंड बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकार के लिए धरती आबा ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लेकर देश को आजाद कराने में धरती आबा ने अपनी महती भूमिका निभाई। भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा। इनका अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान हमसभी देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ने समाज में बीमारियों को लेकर फैले अंधविश्वास भी मिटाने का काम किया था। आज धरती आबा से प्रेरणा लेकर हमें कोरोना को दूर भगाना है। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, समाजसेवी विनोद पांडेय ने भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!