Goa Night Club Fire: आग के कहर ने छीने घरों के चिराग, गोवा क्लब हादसे में झारखंड के 3 युवकों की मौत; CM हेमंत ने जताया दुख

Edited By Khushi, Updated: 07 Dec, 2025 04:32 PM

goa night club fire fire robs families of their light 3 jharkhand youths kille

Goa Night Club Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में शुक्रवार देर रात हुए भीषण आगजनी हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मृतकों में 3 युवक झारखंड के बताए जा रहे हैं। इनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके भाई...

Goa Night Club Fire: गोवा के एक नाइट क्लब में शुक्रवार देर रात हुए भीषण आगजनी हादसे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मृतकों में 3 युवक झारखंड के बताए जा रहे हैं। इनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके भाई विनोद महतो (22) के साथ-साथ खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर निवासी मोहित मंडा (22) शामिल हैं।

लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन...
बताया जा रहा है कि तीनों मृतक युवक कुछ महीने पहले ही कुक का काम करने गोवा गए थे। घटना की खबर जैसे ही रांची के फतेहपुर और खूंटी के गोविंदपुर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाइट क्लब में अचानक गैस सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा क्लब धुएं से भर गया और अफरा-तफरी मच गई। लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन सीमित निकास मार्ग के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। विनोद महतो की मौत दम घुटने से हुई, जबकि प्रदीप और मोहित समेत कई लोग आग की लपटों में झुलस गए।

"गोवा अग्निकांड में झारखंड के तीन युवकों की मौत बेहद पीड़ादायक"
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गोवा अग्निकांड में झारखंड के तीन युवकों की मौत बेहद पीड़ादायक है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक–संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!