अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष बोले- जनजाति समाज की प्रेरणा है 'हूल दिवस'

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jun, 2021 01:03 PM

hool day is the inspiration of tribal society

​​​​​​​बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि मोर्चा हूल दिवस के दिन मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 1000 आदिवासी गांव मे कार्यक्रम आयोजित कर सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दिया...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई। बैठक में 30 जून हूल दिवस की भव्य तैयारी को लेकर योजना बनाई गई।

इस मौके पर मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि जनजाति समाज की प्रेरणा है हूल क्रांति। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान देने का काम किया है। उनका प्रयास है कि जनजाति क्रांतिकारियों की जीवनी को नई पीढ़ी समझ पाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि मोर्चा हूल दिवस के दिन मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 1000 आदिवासी गांव मे कार्यक्रम आयोजित कर सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि देने के साथ साथ उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दिया जाएगा। ताकि नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्ष एवं बलिदान को अच्छे तरह से समझ सके। इस मौके पर एडवर्ड सोरेन, रामकुमार पाहन, बिंदेश्वर उरांव, आनंद मुर्मू, प्रेम बड़ाईक, रवि मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, सुलेन गाड़ी सहित कई उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!