JMM को एक और झटका! झामुमो के 2 और नेता भी थामेंगे BJP का दामन, बोले- जहां चंपई सोरेन वहीं हम

Edited By Khushi, Updated: 30 Aug, 2024 02:43 PM

another blow to jmm 2 more jmm leaders will also join bjp

झामुमो को फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य और सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने भी झामुमो से इस्तीफा दे दिया है।

रांची: झामुमो को फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य और सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने भी झामुमो से इस्तीफा दे दिया है।

JMM के 2 और नेताओं ने दिया इस्तीफा
बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना इस्तीफा पत्र झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो को भेज दिया है और आज ही दोनों चंपई सोरेन के साथ ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वहीं, बता दें कि चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली से लौटकर झामुमो के प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन को मंत्री बनाया गया है।

चंपई के BJP में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर
बता दें कि सोनाराम बोदरा झामुमो के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं। सोनाराम बोदरा ने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चंपई ने उन्हें राजनीति सिखाई है। उनका कहना है कि जब चंपई झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो वो भी अपने गुरु के साथ ही जाएंगे। उनके साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे। वहीं, चंपई के भाजपा में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर है क्योंकि चंपई सोरेन लगातार सरायकेला विधानसभा से झामुमो के टिकट पर जीत हासिल कर रहे हैं। चंपई यहां से 6 बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। अब वे भाजपा में आने वाले हैं तो ऐसे में सरायकेला विधानसभा सीट अब भाजपा की झोली में जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!