"अपने मंत्री की जासूसी करा रही झारखंड सरकार", मरांडी बोले- विस चुनाव में हार को देखकर बौखला गए हेमंत सोरेन

Edited By Khushi, Updated: 29 Aug, 2024 12:02 PM

jharkhand government is spying on its minister  marandi said

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं।

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव में करारी हार को देखते हुए पूरी तरह बौखला गए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक निर्णय लेते हुए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का इतना नैतिक पतन हो गया है कि सत्ता पाने के लिए पिता समान चम्पई सोरेन, लोबिन हेंब्रम, मां समान भाभी सीता सोरेन की क्या वे किसी की भी बलि दे सकते हैं। ऐसा लग रहा कि वे औरंगजेब जैसा व्यवहार कर रहे। मरांडी ने कहा कि हाल के दिनों में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन की गतिविधियों, उनके झारखंड और राज्य से बाहर के दौरों पर कड़ी नजर रखने के लिए राज्य पुलिस की विशेष शाखा ने पुलिसकर्मियों को गुप्त तरीके से लगाया है। खबर तो यहां तक आ रही कि उन्हें हनी ट्रैप में भी फंसाने की योजना बनाई गई थी।

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से चंपई सोरेन की जासूसी की जा रही थी। जासूसी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दिल्ली में फोटो खींचते हुए पकड़ा गया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पीछे झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के 2 ऑफिसरों को लगाया गया था। चंपई सोरेन कहां जाते हैं, क्या करते हैं दोनों ऑफिसर नजर बनाए हुए थे। हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे बताया कि एक सप्ताह पहले चंपई सोरेन जी दिल्ली गये थे। उस दौरान दोनों ऑफिसरों ने उनका पीछा किया और हाल ही में चंपई ने दिल्ली में 3 दिन बिताए। इस दौरान भी दोनों ऑफिसरों ने उनका पीछा किया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!