"हेमंत सोरेन बताएं कि पिछले 5 वर्षों में राज्य में कितने बलात्कारियों को हुई सजा", गीता कोड़ा का सवाल

Edited By Khushi, Updated: 14 Sep, 2024 12:47 PM

how many rapists were punished by hemant government i

झारखंड में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा है। कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की बहन- बेटियों पर लगातार खतरे बढ़ रहे हैं। बेटियां आज असुरक्षित हैं और अपराधी बेलगाम हैं।

रांची: झारखंड में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा है। कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की बहन- बेटियों पर लगातार खतरे बढ़ रहे हैं। बेटियां आज असुरक्षित हैं और अपराधी बेलगाम हैं।

"अपराध का भी तुष्टिकरण कर रही हेमंत सरकार"
गीता कोड़ा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में राज्य में 7000 से अधिक दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं राज्य सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हैं जिसमें अधिकांश घटनाएं आदिवासी दलित समाज की बहन- बेटियों के साथ घटी है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे रूपा तिर्की की संदेहास्पद हत्या हो या रुबिका पहाड़यिा को 52 टुकड़ों में काट कर फेंकना, अपने घर में सोई अंकिता पर पेट्रोल डाल कर उसे जलाकर मारना और दरोगा संध्या टोपनो को गो तस्करों के द्वारा ट्रक से कुचलकर मार देना। ऐसे हजारों जघन्य अपराध पिछले 5 वर्षों में राज्य की महिलाओं की स्थिति को बताते हैं।

"राज्य की बेटियां हेमंत सरकार के कुर्सी मोह को जान चुकी"
कोड़ा ने कहा कि सबसे बड़ी दुर्भाग्य जनक स्थिति यह है कि हेमंत सरकार अपराध का भी तुष्टिकरण कर रही है। हेमंत सरकार के लिए बेटियों की इज्जत नहीं वोट बैंक प्रिय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि अब तक कितने बलात्कारियों को राज्य सरकार ने सजा दिलाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में कितने मामले लंबित हैं। राज्य की बेटियां हेमंत सरकार के कुर्सी मोह को जान चुकी है। हेमंत सरकार को बेटियों के सम्मान से कुछ भी लेना- देना नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!