शादी के जश्न में पति-पत्नी की बहस: DJ की धुन पर नाच रहे पति से नाराज होकर पत्नी ने खोया अपना आपा, और फिर...

Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2026 02:47 PM

husband wife argument at wedding celebration upset with husband for dancing to

Dumka News: पति-पत्नी के बीच सामान्य विवाद कभी-कभी दुखद घटना में बदल सकता है। झारखंड के दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार की रात ऐसा ही मामला सामने आया, जहाँ छोटी बहस ने एक महिला की जान ले ली।

Dumka News: पति-पत्नी के बीच सामान्य विवाद कभी-कभी दुखद घटना में बदल सकता है। झारखंड के दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार की रात ऐसा ही मामला सामने आया, जहाँ छोटी बहस ने एक महिला की जान ले ली।

डीजे की धुन पर नाच रहे पति से नाराज होकर पत्नी ने खाया जहर
जानकारी के अनुसार, शहरो गांव में शनिवार की रात घर में शादी का माहौल था। मृतका सूर्या देवी के पति मनोज राय अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आए थे। घर में डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था। इसी दौरान मनोज डांस करने लगे। पत्नी ने उन्हें डांस करने से मना किया, लेकिन जब उन्होंने नहीं माना, तो दोनों में बहस हो गई। बहस के दौरान आक्रोश में आकर सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूरे परिवार में छाया मातम 
घटना के बाद पूरे परिवार पर मातम छा गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला के परिवार के आने का इंतजार कर रही है, उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!