"अगर विधानसभा चुनाव तक चंपई सोरेन CM बने रहते तो हेमंत सोरेन को क्या दिक्कत थी", सीता सोरेन का सवाल

Edited By Khushi, Updated: 05 Jul, 2024 05:10 PM

if champai soren had remained cm till the assembly elections

भाजपा नेत्री और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन झामुमो के पुराने नेता हैं और कोल्हान में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि कोल्हान टाइगर चंपई को झामुमो ने चुप करा दिया है।

रांची: भाजपा नेत्री और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने कहा कि चंपई सोरेन झामुमो के पुराने नेता हैं और कोल्हान में टाइगर के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने झामुमो पर हमला बोलते हुए कहा कि कोल्हान टाइगर चंपई को झामुमो ने चुप करा दिया है।

सीता सोरेन ने आगे कहा कि जब 3-4 महीने बाद चुनाव होने हैं तो ऐसा क्या था कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कोल्हान टाइगर के नाम से जाने वाले चम्पई सोरेन को पद से हटा दिया। सीता सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार के समय न तो लोगों को पानी मिल रहा है न कोई दूसरी सुविधा। झामुमो बस चेहरा बदलने और सरकार बदलने का खेल कर रही है।

सीता सोरेन ने कहा कि ये लोग जिनको जब चाहें उन्हें मुख्यमंत्री की सीट पर बैठा सकते हैं और इस सीट से उतार भी सकते हैं। सीता सोरेन ने कहा कि अगर चंपई सोरेन 3-4 महीने और मुख्यमंत्री रहते तो इन लोगों को क्या दिक्कत थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!