वंदे भारत ट्रेन में परोसी गई Amul दही में तैर रहे थे कीड़े, रेलवे ने IRCTC और ठेकेदार पर की कड़ी कार्रवाई

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2026 02:29 PM

insects found floating in amul curd served on vande bharat train railways takes

Jharkhand News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले सेवा प्रदाताओं के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। रेलवे ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Jharkhand News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले सेवा प्रदाताओं के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। रेलवे ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

जांच में लापरवाही पाई गई
दरअसल, 15 मार्च को पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में यात्रा कर रहे यात्री रितेश कुमार ने शिकायत की कि उन्हें परोसे गए अमूल दही में कीड़े तैर रहे थे। इस गंभीर शिकायत के बाद रेलवे बोर्ड ने तुरंत जांच करवाई। जांच में लापरवाही पाई गई और इसे रेल सेवा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया।

रेलवे ने क्या कदम उठाए?

  • IRCTC पर जुर्माना: रेलवे ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
     
  • भोजन ठेकेदार पर कार्रवाई: ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना। ठेकेदार का कैटरिंग अनुबंध तुरंत रद्द कर दिया गया।


रेलवे का संदेश:
रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और भोजन की गुणवत्ता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। रेलवे हर दिन लगभग 15 लाख यात्रियों को भोजन परोसता है, और किसी भी तरह की गुणवत्ता में कमी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से सभी ठेकेदारों को साफ संदेश गया है कि अगर वे मानक पूरे नहीं करेंगे, तो कड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार रहें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!