IRCTC शुरू कर रही "भारत गौरव ट्रेन", 12 दिनों में 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन; यहां देखें पैकेज की पूरी डिटेल

Edited By Khushi, Updated: 02 Apr, 2026 02:09 PM

irctc launches bharat gaurav train  visit 6 jyotirlingas and shirdi in 12 days

Jharkhand News: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए खास धार्मिक और पर्यटन यात्राएं शुरू करता रहता है। इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक खास भारत गौरव पर्यटक ट्रेन लेकर आया है, जो 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के दर्शन कराएगी।

Jharkhand News: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए खास धार्मिक और पर्यटन यात्राएं शुरू करता रहता है। इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी श्रद्धालुओं के लिए एक खास भारत गौरव पर्यटक ट्रेन लेकर आया है, जो 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी के दर्शन कराएगी।

यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष “भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 11 मई 2026 को झारसुगुड़ा से रवाना होगी। यह यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के शिरडी, नासिक के त्र्यंबकेश्वर और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

IRCTC ने इस ट्रेन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किराया तय किया
आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में किराया तय किया है। इकोनॉमी क्लास का किराया 23,315 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास का 41,570 रुपये और कंफर्ट क्लास का 50,410 रुपये रखा गया है। इस पैकेज में ट्रेन यात्रा के साथ होटल में ठहरने, खाने-पीने और स्थानीय घूमने की सुविधा भी शामिल है। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, मुरी, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहार शरीफ, पटना, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

आईआरसीटीसी के अनुसार, यह पहल केंद्र सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। यात्रा की बुकिंग या अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 8595937711 पर संपर्क कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!