अरहर के खेत में मिला नाबालिग का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; गढ़वा में सनसनीखेज घटना से फैली दहशत

Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 04:44 PM

jharkhand crime minor girl raped and murdered in garhwa

Jharkhand Crime News : झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक वारदात ने झकझोर कर रख दिया है। यहां नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हडकंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग को मार कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया है।

Jharkhand Crime News : झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक वारदात ने झकझोर कर रख दिया है। यहां नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हडकंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग को मार कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया है। 

अरहर के खेत में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रामकांडा थाना क्षेत्र का है। परिजनों के अनुसार, किशोरी शाम को किसी शादी समारोह मेंं शामिल होकर अपने घर लौट रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। पूरी रात परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह होते ही ग्रामीणों अरहर के खेत में किशोरी का शव देखा। जिसके बाद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। मृतका के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मारकर शव को खेत में फेंक दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस 

इधर घटना की सूचना मिलते ही रामकांडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। किशोरी की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में अपराधियों के प्रति गहरा आक्रोश है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!