Jharkhand: भाजपा 11 अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का करेगी घेराव

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2023 09:34 AM

jharkhand on april 11 the bjp will gherao project bhawan

झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव करने जा रही है।

रांची: झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड और जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश भर के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय का घेराव करने जा रही है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संसद के चालू सत्र के बीच नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आवास पर राज्य से जुड़े पार्टी के सभी सांसदों की बैठक भी हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी शामिल हुए।

"जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है"
दिल्ली से लौटते ही सभी नेता अपने- अपने क्षेत्र में तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने सिंहभूम और रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में मंडल स्तर तक की बैठक को सम्बोधित करते हुए आगामी 11 अप्रैल को रांची प्रोजेक्ट भवन सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज्य के जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा राज्य को लूटते, बर्बाद होते नहीं देख सकती। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल का प्रदर्शन और सचिवालय घेराव ऐतिहासिक होगा। इसमें किसान, मजदूर, युवा, महिला, आदिवासी, दलित, पिछले वर्ग समेत सभी वर्गों के लोग शामिल होंगे। प्रकाश ने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों, सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की मची लूट, वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के खिलाफ हो रहे अन्याय, बेरोजगारी के सवाल पर लगातार सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।

आज पलामू के दौरे पर बाबूलाल मरांडी
भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज 9 अप्रैल को पलामू के दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू संथाल परगना के विभिन्न जिलों में तैयारी को लेकर सघन दौरा कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय दक्षिणी छोटनगपुर प्रमंडल के गुमला, सिमडेगा आदि जिलों के दौरे पर हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद सहित विभिन्न जिलों के जिला प्रभारी, अध्यक्ष एवं सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारीगण दौरा कर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!