Edited By Harman, Updated: 11 Dec, 2025 09:13 AM

Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बर्फीली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बर्फीली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यहां तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल, पिछले 24 घंटों में तापमान में बड़ी कमी देखी गई है। गुमला जिले में न्यूनतम तापमान मात्र 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं डालटनगंज में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है, जिससे दिन और रात के तापमान में भारी अंतर हो गया है। इस कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के लगातार प्रभाव से लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और अलाव जैसी गर्माहट देने वाली चीजें फिर से निकालने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव ने झारखंड में सर्दी की दूसरी लहर आने का संकेत दे दिया है। इस दौरान नेशनल हेल्थ मिशन ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलने, पर्याप्त भोजन करने और यदि सर्दी, जुकाम या फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता या डॉक्टर से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ठंड से होने वाली किसी भी गंभीर समस्या जैसे बेहोशी या भाषा लड़खड़ाने की स्थिति में शीघ्र चिकित्सीय मदद लेने की सलाह दी गई है।