झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए अपने सांसदों और विधायकों की बुलाई बैठक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Jun, 2022 09:39 AM

jmm convenes a meeting of its mps and mlas to discuss presidential election

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बताया, ‘‘बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।'''' गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

 

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के समर्थन को लेकर चर्चा के लिए शनिवार को अपने सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। एक पार्टी पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने बताया, ‘‘बैठक की अध्यक्षता पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।'' गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त प्रत्याशी बनाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!