Jharkhand News: झामुमो ने भाजपा सांसद की केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग का किया विरोध

Edited By Nitika, Updated: 30 Jul, 2024 10:51 AM

jmm opposed the demand of bjp mp

झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिए गए उस बयान के खिलाफ विधानसभा के बाहर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों को मिलाकर...

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लोकसभा में दिए गए उस बयान के खिलाफ विधानसभा के बाहर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश गठित करने की मांग की है।

निशिकांत दुबे ने 25 जुलाई को लोकसभा में मांग करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों, बिहार के अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों तथा झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए। उन्होंने दावा किया कि ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठियों'' की बढ़ती संख्या के कारण संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या घट रही है। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए राज्य के मंत्री दीपक बरुआ ने कहा कि भाजपा घुसपैठ के नाम पर झारखंड को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने संसद में अपनी मंशा साफ कर दी है। हम भाजपा को राज्य को बांटने नहीं देंगे।'' प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुबे का संसद में दिया गया बयान उनकी निजी टिप्पणी है।

वहीं बाबूलाल मरांडी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है।'' वहीं, भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रहा है। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने दावा किया कि संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी घट रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!