Assembly Elections: JMM ने जारी की पांचवी सूची, जामा से लुईस मरांडी भाजपा के सुरेश मुर्मू को देंगी टक्कर

Edited By Harman, Updated: 26 Oct, 2024 08:35 AM

jmm released the fifth list

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झामुमो ने एक ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। झामुमो ने हाल ही में भाजपा छोड़कर आईं नेता लुईस मरांडी को जामा सीट से टिकट दिया है।

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झामुमो ने एक ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। झामुमो ने हाल ही में भाजपा छोड़कर आईं नेता लुईस मरांडी को जामा सीट से टिकट दिया है। जामा झामुमो का गढ़ माना जाता है। जामा से लुईस मरांडी भाजपा के सुरेश मुर्मू  के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी।

PunjabKesari

बता दें कि लुईस मरांडी 2014 में भाजपा की टिकट पर दुमका में चुनावी रण में उतरी थी और हेमंत सोरेन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, क्योंकि दुमका झामुमो का गढ़ माना जाता था। गौरतलब हो कि झामुमो ने इससे पहले 4 सूची जारी कर 81 में से 43 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। एक और उम्मीदवार की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 44 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

ज्ञात हो कि 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!