"झारखंड के 11 जिलों में BJP और NDA का खाता तक नहीं खुलेगा", एग्जिट पोल पर बोले सुप्रियो भट्टाचार्य

Edited By Khushi, Updated: 21 Nov, 2024 06:58 PM

bjp and nda will not even open their accounts

बीते बुधवार को सम्पन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद सीटों और सरकार बनाने के दावे के दौर शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के बीच आज झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सोरेन की सरकार का दुबारा सत्ता में वापस आने का दावा किया है।

रांची: बीते बुधवार को सम्पन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद सीटों और सरकार बनाने के दावे के दौर शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों के बीच आज झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने हेमंत सोरेन की सरकार का दुबारा सत्ता में वापस आने का दावा किया है।

पार्टी के कैम्प कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में दो तिहाई बहुमत से हेमन्त सोरेन की सरकार दुबारा सत्ता में वापस आ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 में से 11 जिलों में एनडीए गठबंधन का खाता तक नहीं खुलेगा। बाकी के 13 जिलों में संघर्ष बहुत ही कड़ा है। वहीं, चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर महुआ माजी ने कहा कि 23 नवंबर को जो नतीजे जाएंगे वो महागठबंधन के पक्ष में आएंगे। हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। सारे आंकड़े गलत साबित होंगे। महुआ माजी ने आगे कहा महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों जगह इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।  

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के भी आंकड़े गलत साबित हुए थे। सीएम हेमंत सोरेन ने पांच साल काम किया है। महागठबंधन सरकार के काम के आधार पर वोट मांगा गया है। अगर घुसपैठ हो रहा है तो केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। घुसपैठ हो रहा है तो असम के रास्ते से हो रहा है, वहां बीजेपी की सरकार है। वहां के मुख्यमंत्री झारखंड आकर घुसपैठ के मुद्दे पर सीएम हेमंत सोरेन को कोस रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!