Assembly Elections: JMM ने जारी की चौथी सूची, चंपई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को चुनावी मैदान में उतारा

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2024 09:32 AM

jmm released the fourth list of 2 candidates

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झामुमो ने दो कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है।  झामुमो ने सरायकेला से गणेश महली को बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में...

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें झामुमो ने दो कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की है।  झामुमो ने सरायकेला से गणेश महली को बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा। बता दें कि गणेश महली 22 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हुए थे। वहीं, खूंटी से रामसूर्या मुण्डा को उम्मीदवार बनाया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र से और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। गौरतलब हो कि झामुमो ने इससे पहले 3 सूची जारी कर 81 में से 41 सीटों पर उम्मीदवारो का ऐलान किया था। दो और उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उसने अब तक कुल 43 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

ज्ञात हो कि 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। झारखंड में  लगभग 2 करोड़ 60 लाख वोटर हैं। यहां 1 करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर हैं जबकि 1 करोड़ 29 लाख महिला वोटर हैं। झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!