Edited By Harman, Updated: 10 Feb, 2025 12:00 PM
![jmm supremo shibu soren s health deteriorates sent to delhi via air ambulance](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_12_02_141753196shibusorenjmm-ll.jpg)
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन(Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए विशेष विमान से दिल्ली लाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत आ रही है जिसके चलते उन्हें इलाज...
Shibu Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन(Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि CM हेमंत सोरेन (CM Hemant) भी अपने पिता के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
3 बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं शिबू सोरेन
बता दें कि दिशोम गुरु झारखंड के 3 बार मुख्यमंत्री बने। वो पहली बार 1977 में चुनाव लड़े, तब वो हार गए। उसके बाद उन्होंने संथाल की ओर अपना रूख किया। 1980 में वो पहली बार दुमका से जीते। वो 8 बार यहां से जीते। शिबू सोरेन दो बार राज्यसभा सांसद भी बने। केंद्र में उन्होंने कोयला मंत्रालय का भार भी संभाला।