झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य बनाए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2024 10:20 AM

keshav mahato made a member of jharkhand state coordination committee

राज्यपाल के आदेश के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

रांची: राज्यपाल के आदेश के उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस  कमिटी के अध्यक्ष  केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, धीरज प्रसाद साहू, अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा, रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा, राजन वर्मा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, संजय पांडे, सोनल शान्ति, गजेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है। 

बता दें कि राज्य के संतुलित विकास की संभावना तलाशने, इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष, 5 सदस्य, 2 विशेष आमंत्रित सदस्य एवम एक आमंत्रित सदस्य हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!