महावीर मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रामनवमी को लेकर हुई चर्चा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Apr, 2021 02:32 PM

mahavir mandal s delegation met hemant soren

बातचीत के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही रामनवमी त्योहार मनाया जाएगा। गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करते हुए पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। किसी भी प्रकार...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को महावीर मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सोरेन से मुलाकात के क्रम में महावीर मंडल, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने रामनवमी को लेकर चर्चा की।

बातचीत के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही रामनवमी त्योहार मनाया जाएगा। गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करते हुए पूजा-अनुष्ठान किया जाएगा। किसी भी प्रकार से गाइडलाइन का उल्लंघन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से अपील किया कि भगवान के प्रति हृदय में आस्था और पूरी निष्ठा रखते हुए अपने-अपने घरों पर रहकर ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाएं। राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें।
PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में संक्रमण में तेजी आई है। संक्रमण के बढ़ते प्रसार को ध्यान में रखते हुए हम सभी लोगों को सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दिशा-निर्देशों का सख्त अनुपालन करना जरूरी है ताकि महामारी को नियंत्रित रखा जा सके। इस मौके पर महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व अध्यक्ष रामधन वर्मा, मंत्री राहुल सिन्हा चंकी, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर, रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा सहित अभिनव आनंद उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!