मैथन टोल प्लाजा: 1 अप्रैल से टोल दरें बढ़ीं, कार-बस-ट्रक समेत सभी वाहनों पर असर

Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2026 12:38 PM

maithon toll plaza toll rates hiked from april 1st impact on all vehicles incl

Jharkhand News: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स में 4–5% तक बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम यात्रियों और वाहन मालिकों पर सीधा असर पड़ेगा।

Jharkhand News: 1 अप्रैल 2026 से देशभर में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। टोल टैक्स में 4–5% तक बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आम यात्रियों और वाहन मालिकों पर सीधा असर पड़ेगा।

कार चालकों को अब 100 की जगह देने होंगे 105 रुपये
1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल दरें बढ़ाई जा रही हैं। इसका असर झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर भी पड़ेगा। यहां से गुजरने वाले वाहनों को अब 5 से 15 रुपये तक ज्यादा टोल देना होगा। वहीं मासिक पास भी 10 रुपये महंगा कर दिया गया है। नई दरों के अनुसार, बड़े वाहनों का टोल बढ़ गया है। 12 से 16 चक्का वाले बड़े वाहनों का टोल 655 रुपये से बढ़ाकर 670 रुपये कर दिया गया है। कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहनों का टोल 640 से बढ़कर 650 रुपये हो गया है। ट्रक और बस का टोल 345 से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है। कार चालकों को अब 100 की जगह 105 रुपये देने होंगे।

टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद
स्थानीय वाहनों के लिए भी टोल बढ़ाया गया है। ओवरसाइज लोकल वाहन का टोल 330 से बढ़कर 335 रुपये हो गया है। भारी कंस्ट्रक्शन वाहन का टोल 270 से बढ़कर 275 रुपये कर दिया गया है। लोकल बस और ट्रक का टोल 170 से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया गया है। लोकल कार का टोल 50 से बढ़ाकर 55 रुपये कर दिया गया है। मासिक पास भी 350 से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है। टोल प्लाजा प्रबंधन का कहना है कि यह बढ़ोतरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर की गई है और 1 अप्रैल की आधी रात से लागू होगी। लोगों को इसके बारे में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वाहन चालकों को टोल टैक्स केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही देना होगा। अगर कोई वाहन चालक बिना टोल दिए निकल जाता है या बकाया रहता है, तो उसे एसएमएस या ईमेल के जरिए नोटिस भेजा जाएगा और समय पर भुगतान न करने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

असर
टोल दरों में बढ़ोतरी से आम लोगों और वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो रोजाना हाईवे का इस्तेमाल करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!