Edited By Khushi, Updated: 06 Apr, 2026 10:34 AM

Maiyan Samman Scheme: झारखंड के रांची जिले में राज्य सरकार की एक और पहल से महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च महीने की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।

शहरी इलाकों में भी हजारों महिलाओं को योजना से फायदा
जिले की 3,89,296 महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है। यह पैसा आधार आधारित DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे खातों में पहुंचा। कुल मिलाकर 97 करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये महिलाओं को मिले। जिले के कई प्रखंडों में बड़ी संख्या में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। कांके में 31,548, मांडर में 23,079, सिल्ली में 21,120, बेड़ो में 20,571 और चान्हो में 19,699 लाभुकों के खातों में पैसे पहुंचे। शहरी इलाकों में भी हजारों महिलाओं को इस योजना से फायदा हुआ है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी पात्र महिलाओं तक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशि पहुंचाई गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं कोई दिक्कत या देरी होती है, तो उसका तुरंत समाधान किया जाए।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन:
लाभुक अपनी शिकायत “अबुआ साथी” व्हाट्सएप नंबर 9430328080 पर दर्ज करा सकते हैं।