सीता सोरेन पर ‘अमर्यादित टिप्पणी’ करना इरफान अंसारी को पड़ा भारी, आचार संहिता उल्लंघन मामले में FIR दर्ज

Edited By Khushi, Updated: 27 Oct, 2024 10:43 AM

making  indecent remarks  on sita soren proved costly

सीता सोरेन पर टिप्पणी करना इरफान अंसारी को भारी पड़ गया। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

रांची: सीता सोरेन पर टिप्पणी करना इरफान अंसारी को भारी पड़ गया। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में शनिवार को कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी पर जामताड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

जेएमएम प्रत्याश और सीता सोरेन को ‘रिजेक्टेड माल’ जैसे अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में इरफान अंसारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए झारखंड सरकार से रिपोर्ट मांगी है। जामताड़ा के उपायुक्त और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को पत्र लिखकर इरफान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। जामताड़ा के उपायुक्त ने बताया कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा की ओर से इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि डॉ. इरफान अंसारी की ओर से मीडिया में दिए गए बयान से संबंधित वीडियो क्लिप पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जामताड़ा थाना में 26 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसका थाना कांड संख्या पीएस केस नं. 208/23 है।

वहीं, मंत्री इरफान अंसारी की ओर से सीता सोरेन पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में बीते शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह और रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने इरफान अंसारी के आवास का घेराव कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने इरफान अंसारी के बयान को न केवल सीता सोरेन का, बल्कि सम्पूर्ण झारखंड की मां-बहनों का अपमान करार दिया और उनके इस्तीफे की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि अंसारी ने शुक्रवार को सीता सोरेन को -रिजेक्टेड माल’ कहकर न केवल एक महिला नेता का, बल्कि राज्य की समस्त मां-बहनों की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। 

बता दें कि 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी ने जामताड़ा में अपना नामांकन किया था। नामांकन के बाद कार्यालय के पास ही उन्होंने प्रेस को संबोधित किया था। आरोप है कि इरफान अंसारी ने इस संबोधन में बीजेपी नेत्री सीता सोरेन के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से सीता सोरेन पर की गयी कथित टिप्पणी मामले की जांच होगी। इसका आदेश राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दिया है। आयोग ने एल खियांग्ते मुख्य सचिव, वंदना डाडेल प्रधान सचिव, डॉ. एहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा, अजय कुमार सिंह पुलिस महानिदेशक और कुमुद सहाय उपायुक्त, जामताड़ा को पत्र लिखकर ये आदेश दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!