झारखंड में Monsoon सक्रिय, 2 दिनों तक सभी जिलों में बारिश की संभावना; वर्षा से लोगों की बढ़ी समस्या

Edited By Khushi, Updated: 01 Jul, 2024 11:23 AM

monsoon active in jharkhand possibility of rain in all districts

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। अरब सागर में बने लो प्रेशर के कारण पलामू प्रमंडल और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण संताल परगना और कोल्हान में बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को काफी हद तर राहत मिली है।

रांची: झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। अरब सागर में बने लो प्रेशर के कारण पलामू प्रमंडल और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के कारण संताल परगना और कोल्हान में बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को काफी हद तर राहत मिली है।

PunjabKesari

2 दिनों की बारिश में पलामू का अधिकतम तापमान 41 से 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान लगभग सभी जिलों में बारिश की उम्मीद जताई गई है। वहीं, रांची का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। हालांकि बारिश से लोगों की समस्या भी बढ़ रही है क्योंकि लगातार हो रही बारिश से रांची के अलावा, आसपास के इलाकों में सड़कें लबालब हैं। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर नाले का गंदा पानी उफन कर बाहर निकलने लगा, जिससे राह में चलने वाले लोगों को चलने में परेशानी हो रही है।

PunjabKesari

मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 1, 2 और 3 जुलाई को निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो में बारिश की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!