गिरिडीह में एक कुंतल से ज्यादा गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Sep, 2021 05:17 PM

more than one quintal of ganja seized in giridih two smugglers arrested

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने आज बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज तड़के करीब तीन बजे डुमरी-गिरिडीह रोड पर जामताड़ा चेकनाका के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक कार की डिक्की से तीन बोरों में भरा 103...

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक कुंतल से भी ज्यादा गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने आज बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज तड़के करीब तीन बजे डुमरी-गिरिडीह रोड पर जामताड़ा चेकनाका के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक कार की डिक्की से तीन बोरों में भरा 103 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में कार चालक सेराज आलम और सहयोगी इस्तिखार आलम को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा ओडिशा ये बिहार ले जाया जा रहा था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!