मां बनी हैवान: 4 साल की बेटी का घोंटा गला, अपहरण की झूठी गढ़ी कहानी; ऐसे खुला राज

Edited By Khushi, Updated: 25 Mar, 2026 12:52 PM

mother turns monster in jharkhand strangles 4 year old daughter to death fabri

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मां ने 4 साल की बेटी का घोंटा गला
जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां एक मां ने अपनी चार साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ के अनुसार, बच्ची के पिता की शिकायत के बाद महिला को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बच्ची का शव घर के पीछे से बरामद
पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद महिला ने सबको गुमराह करने की कोशिश की। उसने दावा किया कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है और वह खुद भी कई दिनों से उसे खोज रही है। मां के इस बयान से इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को महिला की बातों पर शक हुआ। बाद में बच्ची का शव घर के पीछे से बरामद हुआ।

पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही
शव मिलने के बाद महिला वहां से भाग गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ़कर गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पड़ोसियों का कहना है कि महिला अक्सर बच्ची के साथ मारपीट करती थी। उन्होंने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!