14 अप्रैल को अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएगा सीमा सुरक्षा बल का मोटरसाइकिल दल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Apr, 2022 05:18 PM

motorcycle team of bsf will show its amazing feats on 14th april

इसी कड़ी में आगामी 14 अप्रैल दिन गुरुवार, शाम 4 बजे, नई पुलिस लाईन, प्ले ग्राउंड, कांके रोड, मुख्यमंत्री आवास के सामने, रांची, झारखंड में सीमा सुरक्षा बल, जांबाज टीम मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखएगी।

 

रांचीः भारत सरकार के आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, नई दिल्ली से वर्ष 2022 के लिए निर्धारित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमानुसार सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की विश्वविख्यात जां बाज मोटर साइकिल सवार टीम देश के विभिन्न शहरों में अपने हैरतअंगेज करनामों का प्रदर्शन कर रही है।

इसी कड़ी में आगामी 14 अप्रैल दिन गुरुवार, शाम 4 बजे, नई पुलिस लाईन, प्ले ग्राउंड, कांके रोड, मुख्यमंत्री आवास के सामने, रांची, झारखंड में सीमा सुरक्षा बल, जांबाज टीम मोटर साइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखएगी। सीमा सुरक्षा बल, जांबाज टीम मोटरसाईिकल टीम को अभी तक प्राय: सभी लोगों ने गणतत्र दिवस परेड के दौरान देखा है, लेकिन जनमानस को इस टीम के अदभुत कारनामों और बहादुरी से रूबरू करवाने एवं उनके मध्य देशप्रम की भावना पूरजोर करने के मूल उद्देश्य से रांची शहर में अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुतियां देगी। इस कार्यक्रम में रांची शहर के आम-जन और झारखंड प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति आमंत्रित हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!