गिरिडीह में नक्सलियों ने रेल लाइन उड़ाई, छह घंटे बाद हावड़ा-नई दिल्ली मार्ग पर परिचालन बहाल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Jan, 2022 05:46 PM

naxalites blew up railway line in giridih

इससे वहां रेल परिचालन करीब छह घंटे तक बंद रहा, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहाल किया गया। रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि चिचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट की सूचना...

 

गिरिडीहः प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के उग्रवादियों ने 24 घंटे के अपने बिहार और झारखंड बंद के दौरान बुधवार रात गिरिडीह जिले में विस्फोट कर रेल लाइन के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे वहां रेल परिचालन करीब छह घंटे तक बंद रहा, जो बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बहाल किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट हेमंत कुमार ने बताया कि चिचाकी और चौधरी बांध रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे विस्फोट की सूचना पर रेल परिचालन रोक दिया गया था। आज पटरी को ठीक करने के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे रेल परिचालन बहाल किया गया। हेमंत ने बताया कि विस्फोट के कारण पटरियों का ‘पैनल क्लिप' टूट गया था। नक्सलियों ने लाइन में विस्फोट किया था। हालांकि, रेल पटरी को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा था।

प्रतिबंधित संगठन ने झारखंड पुलिस द्वारा अपने शीर्ष नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था। बोस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए। इस घटना के बाद नई दिल्ली-हावड़ा लाइन पर एक दर्जन ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!