जुगाड़ हो तो ऐसा...गैस सिलेंडर बिना 4 घंटे तक लगातार जलेगा चूल्हा, सस्ते के साथ-साथ इसमें ये है खूबी

Edited By Khushi, Updated: 04 Apr, 2026 01:22 PM

now that s a clever hack  a stove that burns continuously for 4 hours withou

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के परसुडीह के प्रमोद नगर निवासी संदीप महतो ने गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक अनोखा देसी चूल्हा तैयार किया है। यह चूल्हा बिना गैस के काम करता है और छोटे व्यवसायियों के लिए राहत बन गया है।

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के परसुडीह के प्रमोद नगर निवासी संदीप महतो ने गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक अनोखा देसी चूल्हा तैयार किया है। यह चूल्हा बिना गैस के काम करता है और छोटे व्यवसायियों के लिए राहत बन गया है।

बिना गैस के चलने वाला चूल्हा
गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडर की कमी ने छोटे फास्ट फूड कारोबारियों को परेशान कर रखा है। लेकिन संदीप ने हार मानने के बजाय अपनी तकनीकी सोच और जुगाड़ से 10 दिन में एक नया चूल्हा तैयार किया। संदीप के इस चूल्हे में 60% डीजल और 40% मोबिल का मिश्रण इस्तेमाल होता है। इसमें बैटरी, पंखा और रेगुलेटर लगे हैं, जिससे आग की तेज़ी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

किफायती और प्रदूषण रहित
संदीप का कहना है कि यह चूल्हा न केवल सस्ता है, बल्कि धुआं भी नहीं निकलता। एक लीटर डीजल में यह लगभग साढ़े 4 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। अब उन्हें गैस सिलेंडर की चिंता नहीं करनी पड़ती और उनका व्यवसाय भी पहले की तरह चल रहा है।

यह देसी तकनीक अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय
संदीप की यह देसी तकनीक अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग न केवल स्वादिष्ट फास्ट फूड खाने आते हैं, बल्कि इस चूल्हे को देखने के लिए भी आते हैं। यह कहानी साबित करती है कि मुश्किल परिस्थितियों में नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण से बड़े समाधान और इनोवेशन संभव हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!