पत्नी से चल रहा था विवाद...बेटे को मिली सजा! धारदार हथियार से निर्दयी पिता ने 10 वर्षीय पुत्र को काटा

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2026 06:34 PM

ongoing dispute with wife  son pays the price ruthless father hacks 10 year o

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद में एक निर्दयी पिता ने धारदार हथियार से अपने जिगर के टुकड़े 10 वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। बुधवार की शाम हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश...

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद में एक निर्दयी पिता ने धारदार हथियार से अपने जिगर के टुकड़े 10 वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या कर दी। बुधवार की शाम हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पिता को शांत कराने के चक्कर में चली गई जान 
मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के साधुडीह गांव निवासी कुशाल कुमार के नाम से हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी संजय कामती का अपनी पत्नी पूजा देवी के साथ कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पत्नी पूजा देवी ने 17 मार्च को रामगढ़ थाना में शिकायत की थी। इस क्रम में आरोपी संजय कामती बुधवार को अपने बच्चों के साथ ससुराल साधूडीह पहुंचा और पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस बीच विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान आरोपी ने पहले पत्नी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भय के कारण वह बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गई।

दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल
इसी दौरान उनका 10 वर्षीय पुत्र कुशाल अपने पिता को शांत करने का प्रयास करने लगा, लेकिन गुस्से में आकर पिता ने धारदार हथियार से अपने पुत्र पर ही हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामगढ़ थाना को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी संजय कामती को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आज 10 वर्षीय किशोर की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार के अनुसार पुलिस मामले की गहन जांच करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी क्रम में इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!