संसदीय समिति ने झारखंड के मुख्य सचिव और देवघर के तत्कालीन जिला कलेक्टर को किया तलब, जानें क्या है मामला

Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2023 05:16 PM

parliamentary committee summoned the chief secretary of jharkhand

संसद की विशेषाधिकार समिति ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड के देवघर के तत्कालीन जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग के संबंध में दर्ज करायी गयी शिकायत पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और भजंत्री को 21 सितंबर...

नयी दिल्ली/रांची: संसद की विशेषाधिकार समिति ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड के देवघर के तत्कालीन जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ आधिकारिक पद के कथित दुरुपयोग के संबंध में दर्ज करायी गयी शिकायत पर झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और भजंत्री को 21 सितंबर को तलब किया है।

लोकसभा सचिवालय की विशेषाधिकार एवं आचार शाखा की सूचना के अनुसार, विशेषाधिकार समिति के एजेंडे में कहा गया है कि समिति की अगली बैठक 21 सितंबर 2023 को होगी। इसमें कहा गया है कि झारखंड के देवघर के तत्कालीन जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ आधिकारिक पद के कथित दुरूपयोग के संबंध में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे द्वारा 5 सितंबर 2022 को विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठाया गया था तथा 4 जून 2023 को मंजूनाथ भजंत्री ने डा. निशिकांत दुबे के खिलाफ पत्र लिखा था।

नोटिस के अनुसार, इस मामले में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और देवघर के तत्कालीन जिला कलेक्टर मंजूनाथ भजंत्री को समिति के समक्ष अपराह्न 3 बजकर 20 मिनट पर मौखिक साक्ष्य के लिए बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला देवघर हवाई अड्डे से उड़ान भरने को मंजूरी लेने को लेकर उत्पन्न विवाद से जुड़ा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!