कांग्रेस के पूर्व विधायक देवदत्त साहू के निधन पर पार्टी नेताओं ने व्यक्त किया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2021 05:16 PM

party leaders condole the demise of former congress mla devdutt sahu

रांची विधानसभा क्षेत्र से साल 1972 से 1977 तक कांग्रेस विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का पार्थिव शरीर मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया, जहां उन्हें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धांजलि...

 

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर.पी.एन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवदत्त साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

रांची विधानसभा क्षेत्र से साल 1972 से 1977 तक कांग्रेस विधायक रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता देवदत्त साहू का पार्थिव शरीर मंगलवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया, जहां उन्हें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रोशन लाल भाटिया, कार्यकारीअध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत अन्य नेता शामिल थे। पार्टी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. उरांव समेत कई अन्य नेता हरमू स्थित मुक्तिधाम में अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि देवदत्त साहू जैसे कर्मठ, संघर्षशील नेताओं की वजह से कांग्रेस आज भी पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लोकप्रिय है। देवदत्त साहू का निधन पार्टीके लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं, डॉ. उरांव ने एक जमाने में पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक देवदत्त साहू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जीवनकाल में उन्होंने संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए कई त्याग किए, इसके लिए संगठन की ओर उनके प्रति वे कृतज्ञता व्यक्त करते है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!