Ranchi में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; बचने के लिए लोग ठंडा पेय पदार्थ का कर रहे सेवन

Edited By Khushi, Updated: 30 May, 2024 05:24 PM

people are suffering due to scorching heat in ranchi temperature reached

झारखंड की राजधानी रांची में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। सूरज आसमान से आग के गोले बरसा रहा है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, जिसके कारण दोपहर होते ही सड़के वीरान हो जा रही है, सामान्य जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त दिख रही है।

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। सूरज आसमान से आग के गोले बरसा रहा है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर है, जिसके कारण दोपहर होते ही सड़के वीरान हो जा रही है, सामान्य जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त दिख रही है। बहुत जरूरत होने पर ही लोग अपने- अपने घरों से निकल रहे हैं।  

राजधानी रांची के बाजार में गर्मी से राहत वाले पे पदार्थ की मांग काफी बढ गयी है। साथ ही गर्मी से राहत के लिए लोग इसका सेवन करते जगह- जगह दिख रहे हैं और घर से बाहर निकलने पर अपने शरीर को गमछा तौलिया और छाता से सिर ढक कर बाहर निकल रहे हैं। वैसे दोपहर में लोग न के बराबर निकल रहे हैं। इस भीषण गर्मी के विषय में लोगों का कहना है कि इस बार और साल की अपेक्षा गर्मी बहुत अधिक है। इससे बचने के लिए ठंडा पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं।

इस भीषण गर्मी से बचने के विषय में डॉक्टर ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़े पहने और अपने शरीर को अच्छी तरह से सूती कपड़े से ढक कर ही निकले एवं अधिक से अधिक पानी पीकर ही घर से निकलें। तरल पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। लू से बचने के लिए कच्चे आम का शरबत का सेवन लू से बचा सकता है। इसके अलावा बेल के शरबत का सेवन करें। उन्होंने कहा कि एसी में रहने के बाद अचानक तेज गर्मी में न निकले।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!